फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman died after eating poisonous food, health of five deteriorated

Etawah News: जहरीला खाना खाने से महिला की मौत, पांच की तबीयत बिगड़ी

Sat, 12 Aug 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 12 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman died after eating poisonous food, health of five deteriorated
फोटो 25 सरिता। फाइल फोटो
विज्ञापन

-खाने में गिरा कोई जहरीला कीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। नसीदीपुर गांव में खाने में कोई जहरीला कीड़ा गिर जाने से एक घर के छह सदस्य बीमार पड़ गए। उपचार के दौरान तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बकेवर क्षेत्र के नसीदीपुर गांव निवासी राजपाल के घर में सोमवार शाम को खाना बनाते समय उसमें कोई जहरीला कीड़ा गिर गया लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। घर के सभी छह सदस्य राजपाल (55) उसकी पत्नी सरिता देवी उर्फ शंका (50) पुत्र गीतम सिंह (28) पुत्र वधू रेशमा देवी (25) राजपाल के पोते यश (08) व पोती यशी (06) ने खाना खाया। कुछ घंटे बाद रात में उन सभी की तबीयत बिगड़ी तो मंगलवार सुबह गांव वाले उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन स्वयं शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। गुरुवार रात में राजपाल की पत्नी सरिता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद एंबुलेंस के साथ पांचों मरीज घर आए और अंतिम संस्कार के तुरंत बाद गांव वाले व रिश्तेदारों ने उन्हें अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। मृतक महिला के पुत्र गीतम सिंह ने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक खाने में कोई जहरीला कीड़ा गिरने से सभी की हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed