फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman arrested for fraud worth lakhs

Etawah News: लाखों की धोखाधड़ी में महिला गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for fraud worth lakhs
इटावा। इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी स्थापित करने और पूर्व फर्म की देनदारियों का भुगतान करने के नाम पर 23.33 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने स्वामी टोला निवासी दीपिका गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पति प्रवीण कुमार गुप्ता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


शक्ति नगर मालगोदाम रोड निवासी राकेश कुमार त्रिपाठी ने चार दिसंबर 2022 को प्रवीण कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी दीपिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि वेलेमो मोटोहब प्राइवेट लिमिटेड नाम से इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी स्थापित करने और पूर्व फर्म की देनदारियों का भुगतान करने के नाम पर उनसे 23,33,941 रुपये लिए गए।
विज्ञापन


रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनके इस्तेमाल की धाराएं भी बढ़ाई गईं। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed