{"_id":"6af5f6972f347a881d0b9111","slug":"winter-has-arrived-the-mercury-is-set-to-drop-to-12-degrees-next-week-etawah-news-c-216-1-etw1004-153012-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सर्दी ने दी दस्तक, अगले सप्ताह 12 डिग्री तक पहुंचेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सर्दी ने दी दस्तक, अगले सप्ताह 12 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Thu, 12 Nov 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिन पर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच अब लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह जिले का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बीते एक सप्ताह के दौरान जिले के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में लगातार हो रही कमी से रात और सुबह के समय ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है।
बृहस्पतिवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में अब दिन-ब-दिन सर्दी के बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में अगले सप्ताह से सर्दी का सितम और बढ़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि इस बीच किसी भी प्रकार की बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।