फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will protest if drainage arrangements are not made

Etawah News: जलनिकासी का प्रबंध न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Will protest if drainage arrangements are not made
जसवंतनगर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला इंछा के मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

नगला इंछा गांव में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भरा रहता है। साफ-सफाई न होने से नालियां ओवरफ्लो हो रही है। जलभराव से उत्पन्न हुए कीचड़ से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों और बुजुर्ग राहगीरों को होती है। वह अक्सर इस कीचड़ भरे रास्ते में गिरकर चुटहिल हो जाते है।
विज्ञापन

गांव के रणवीर सिंह, नवाब सिंह, बलराम सिंह, विनीता, कामता, हरिओम शाक्य ने बताया कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह संबंधित अधिकारियों व ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्राम प्रधान कमला देवी ने कहा जल्द ही नालों व नालियों की सफाई कराई जाएगी। सचिव अजय कुमार ने कहा कि जलनिकासी के लिए उचित जगह तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। समस्या को गंभीरता से लेकर टूटी नालियों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed