फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will not tolerate breach of promise with outsourcing personnel

आउटसोर्सिंग कर्मियों संग वादा खिलाफी नहीं सहेंगे

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Will not tolerate breach of promise with outsourcing personnel
इटावा। पालिका प्रशासन की वादा खिलाफी के विरोध में राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ की रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पालिका की वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद प्रताप धनगर ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं का निदान समय रहते न किया गया तो जिले के समस्त विभागों के कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने चेतावनी दी कि समझौते का पालन नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। सिंचाई विभाग के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि पालिका कर्मचारी अपने को अकेला न समझें पूरा सिंचाई विभाग कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक कर्मचारी नेता रामविलास यादव ने कहा कि चेयरमैन प्रतिनिधि ने दो बार वार्ताओं में भरोसा दिलाया था कि आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन एक अक्तूबर से बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
नगर उपाध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि दिवाली पर आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन न देकर चेयरमैन ने कर्मियों के साथ अन्याय किया है। मंजीत कठेरिया ने कहा कि अब आंदोलन ही रास्ता बचा है, जो किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष राजीव यादव और मंत्री सुनील वर्मा ने कहा कि वादा खिलाफी महंगी पड़ेगी।
इस मौके पर अनिल वाजपेई, आनंद शुक्ला, सतेंद्र महेश्वरी, रवि पटेल, अरविंद यादव, विशाल यादव, साहब सिंह राजपूत, आलोक दीक्षित, लवकुश यादव, सतीश यादव, वीरेंद्र पाल, विनोद कठेरिया, बृजेंद्र, बबलू धनगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed