फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will not get employment, earn employment outside

मिलेगा रोजगार तो नहीं जाएंगे बाहर कमाने

Fri, 29 May 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Will not get employment, earn employment outside
रोजी रोटी कमाने के लिए घर बार छोड़ कर गए प्रवासी देश में दो माह से लॉकडाउन होने की वजह से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेनों से लौट रहे हैं।
विज्ञापन

परेशानी झेलने के बाद एक ओर उन्हें अपनों से मिलने की छटपटाहट है तो क्वारंटीन किए जाने का डर सता रहा कि इस वजह से 14 दिन तक अपनों से दूर भी रहना पड़ सकता है।
जम्मू- कश्मीर के कटरा में पुत्र हैदर के साथ रेवाड़ी बेचने वाले बदायूं निवासी इसरार ने बताया वह 10 साल से कटरा में रेवड़ी बेच रहा है। कोरोना महामारी की वजह से काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद वापस जाने के सवाल पर कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है। औरैया जनपद के बिधूना निवासी नीरज ने बताया कि उसका तो कटरा जाना ही बेकार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात इस कदर बदतर हो जाएंगे कि कमाने और खाने तक के लाले पड़ जाएंगे। बताया वे एक मार्च को कटरा गया था। एक निजी कंपनी में काम लगा ही था कि पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और दो दिन बाद 25 मार्च से लॉकडाउन होने से कामकाज सब बंद हो गया।
पंजाब के लुधियाना से लौटे अनंजय कुमार ने बताया वह कन्नौज जनपद का निवासी है। करीब 6 साल से लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में पैकिंग इंचार्ज था। 25 हजार रुपये मिलते थे। शादी नहीं हुई है आराम से गुजर बसर हो रही थी। घर पर मां और पिता रहते हैं।
कहा यदि कनौज में काम मिल जाएगा तो नहीं जाने की सोचेंगे। फिलहाल इस साल के अंत तक तो जाने के बारे में नहीं सोचेंगे। बताया कि उसने लुधियाना में अपना सुनहरा भविष्य देख था और अपने आधार कार्ड में पता भी लुधियाना का दर्ज करवा लिया था।
लुधियाना शहर की गलियों में करीब 8 साल से घूम-घूम कर सब्जी बेचने वाले कन्नौज जनपद के शेर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ रह रहा था। कहा कि उसे कोई दिक्कत नहीं थी,

लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी काम धंधा बंद होने से ज्यादातर लोग सब्जी बेचने लग गए थे। इस वजह से सब्जी बेचने का काम भी ठप से हो गया था। बताया अभी से सोच लिया है कि मार्च से पहले लुधियाना नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed