फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will indefinite strike if demands are not met

मांगे नहीं मानी गई तो होगी बेमियादी हड़ताल

Wed, 23 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Will indefinite strike if demands are not met
वेतन विसंगतियों व अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से अधिकांश कार्यालयों में ताला लटका रहा। कुछ कार्यालयों में ताला खुला तो वहां कर्मचारियों के न होने से कामकाज का माहौल रत्ती भर भी नहीं दिखा। कार्यालय में कुर्सियां खाली पड़ी थी और कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन



हड़ताल के कारण विकास भवन, कचहरी व अन्य कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर कचहरी स्थित वट वृक्ष के नीचे पहुंचे और सभा कर सरकार के खिलाफ विगुल फूंका। हड़ताल के दूसरे दिन राज्य कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 23 फरवरी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन



 कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चार साल से उनकी उपेक्षा कर रही है। हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न किया गया तो उसे सख्ती से निपटा जाएगा। 23 दिसंबर को कर्मचारियों की बैठक होगी। बैठक में सभी कर्मचारियों से बैठक में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा शीर्ष अधिकारियों की सहमत के बाद भी मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किया गया। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति वेतन भत्ते दिए जाएं व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में उनके हकों को मार दिया गया है।


राज्य सरकार ने उनकी समान वेतन भत्तों को केंद्र के समान न मानकर बहुत बडा अन्नाय किया है। जिसे पूरा कराना सभी कर्मचारियों सभी का कर्तव्य है। विजय बहादुर तोमर ने कहा कि एक जुटता के बल पर ही हम अपनी बातों को मनवा सकते हैं।




सभा की अध्यक्षता अशोक दुबे तथा संचालन प्रदीप सक्सेना ने किया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अवनीश मिश्र, मो. सलीम, वीरेंद्र कुमार, अनिरुद्ध कुमार, राजीव धनगर, अरविंद धनगर, पुष्पा भदौरिया, महेंद्र प्रताप,  ब्रजेंद्र धनगर, पूरन सिंह राजीव यादव, राम करन सिंह शाक्य, जमाल अहमद, अरुण पांडेय, राजीव वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed