फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will give place to talent in the industry

प्रतिभाओं को इंडस्ट्री में दिलाएंगे जगह

Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will give place to talent in the industry
जसवंतनगर। इटावा के राहुल गौर क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभाओं को फिल्म इंडस्ट्री में जगह दिलाएंगे। यह बात सोमवार को आरजीएफ फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मालिक राहुल गौर ने हाईवे स्थित एक होटल पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि स्थानीय उभरती हुई प्रतिभाओं को फिल्म इंडस्ट्री में लाएं। इसके लिए वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। उनका यह सपना अब सच होने के करीब आ गया है। उन्होंने वर्ष 2009 से फिल्म इंडस्ट्री में एक फिल्म प्यार में ऐसा होता है में बतौर एक्टर कदम रखा था, लेकिन फिल्म नहीं चल सकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद कई सीरियल में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया और अब वे फिल्म निर्माता के रूप में एक फिल्म हलवा बनाने जा रहे हैं। फिल्म के लिए सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह व अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कसम तेरे प्यार की, राजा बेटा, अप्पू की उलटन पलटन, जीजाजी छत पर हैं, अपना भी टाइम आएगा, तेरी मेरी एक जिंदड़ी जैसे चर्चित कई सीरियल व टीवी शो किए हैं।

उनकी कास्टिंग से फरमान खान, ईशा सिंह व अलीशा जैसे नए चेहरों को मौका मिला है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोहित गौर, विकास गौर, अविनाश गौर, नीतेश यादव, शशि यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed