{"_id":"64aef1641f82059a270f8794","slug":"will-defeat-bjp-together-with-secular-parties-shivpal-singh-etawha-news-c-216-1-sknp1011-522-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकुलर दलों के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे: शिवपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकुलर दलों के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे: शिवपाल सिंह
Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 23: गाड़ीपुरा मोहल्ला में लोगों से मिलने जाते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। संवाद
लोकसभा चुनाव में सेकुलर दलों के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे: शिवपाल सिंह
क्रासर
शहर के गाड़ीपुरा मोहल्ले में किया भ्रमण, सभासद के घर पार्टी समर्थकों से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/ सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को नगर के गाड़ीपुरा में भ्रमण कर लोगों व पार्टी समर्थकों से मिले। साथ ही गाड़ीपुरा के सपा सभासद फिरदौस बेगम के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इस पर पार्टी भाजपा को टक्कर देने की रणनीति बना चुकी है। समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सेकुलर दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जिससे केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके। उन्होंने सब्जियों की बढ़ती कीमतों व बिजली की समस्या पर अपनी चिंता जाहिर की।
इस दौरान सुनील यादव, हासिम कुरैशी, सुरेश यादव, मोहम्मद अनवार, विश्वनाथ सिंह, राजपाल यादव, गोपाल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
सैफई प्रतिनिधि के अनुसार शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाएगी और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बिजली की समस्या को लेकर चिंता जताई। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से आम जनमानस का बुरा हाल है। बिजली की कटौती का कोई शेड्यूल नहीं है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में देश का क्या दिया ?। भाजपा सरकार बिजली,पानी,रोजगार देने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।सब्ज़ियां ग़रीब आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, खन्ना यादव, आलोक मिश्रा, राम मोहन दुबे, देवेंद्र यादव पूर्व प्रधान,ज़िला पंचायत सदस्य सोनू यादव, छोटे यादव, मुकेश यादव, बॉबी यादव, पिंकी यादव, गिरीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
............................................................