{"_id":"5ee25d828ebc3e43301132a2","slug":"wife-s-throat-strangled-for-four-bigha-land-etawha-news-knp56499738","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम नगला विशुन की थार में एक विवाहिता के पति ने मायके में की उसकी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम नगला विशुन की थार में एक विवाहिता के पति ने मायके में की उसकी हत्या
विज्ञापन
बलरई थानाक्षेत्र के नगला विशुन की थार में बृहस्पतिवार तड़के ससुर की चार बीघा जमीन बेचने की जिद पर अड़े शराबी पति ने गड़ासे से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बचाने आई सास को भी जख्मी कर दिया।
युवक लॉकडाउन के चलते जोधपुर से लौटा था और पत्नी के मायके में रह रहा था। मृतका के भाई ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। देर शाम पुलिस आरोपी को बलरई पुल के पास से गिरफ्तार भी कर लिया।
नगला विशुन की थार गांव में कल्याण सिंह लोधी राजपूत की बेटी मालती देवी (36), पति रामबाबू पुत्र लाखन सिंह निवासी रायपुरा, इकदिल और पांच बच्चों के साथ ही मायके में रहती थी। मालती के भाई मनोज कुमार ने बताया कि गांव में चार बीघा जमीन उसके पिता कल्याण सिंह के नाम है। मालती का पति रामबाबू चाहता था कि यह जमीन उसकी पत्नी मालती के नाम हो जाए, ताकि वह इसे बेच सके।
विज्ञापन
रामबाबू जोधपुरा मे कपडे़ की छपाई का काम करता था। लॉकडाउन के चलते दो महीने पहले घर लौटा था। रामबाबू शराब का लती भी है। वह पत्नी पर आए दिन जमीन अपने नाम करवाने और उसे बचने का दबाव भी बना रहा था। इस कारण आए दिन घर में ही क्लेश होता था।
मनोज ने बताया है कि उन लोगों ने कई बार रामबाबू को समझाया। मगर, रामबाबू जमीन बेचने की जिद पर अड़ा रहा। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे मालती घर के चबूतरे पर वृद्ध मां रूपरानी के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान रामबाबू उठा और चारा काटने का गड़ासा लेकर मालती के पास पहुंचा।
रामबाबू ने सीधे मालती के गले पर वार किया। चीख सुनकर बगल में सो रही रूपरानी की आंख खुली। इस दौरान रामबाबू ने मलती के गले पर गड़ासे से कई वार किए। रूपरानी ने गड़ासा छीने का प्रयास किया तो रामबाबू ने उन पर भी वार किया और भाग गया।
मौके पर पहुंचे मनोज ने बलरई पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष सतीश राठौर, उपनिरीक्षक देवी चरण साहू पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी पर एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह व क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर रामबाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम पुलिस ने रामबाबू को बलरई पुल से गिरफ्तार कर लिया।