{"_id":"642b288a27341c4156087e04","slug":"wife-died-in-accident-husband-injured-etawha-news-c-12-1-160745-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
Tue, 04 Apr 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
इटावा। हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
औरैया के अजीतमल थानाक्षेत्र के गांव नगला सुुमार निवासी किसान सत्यनारायण (45) की पत्नी रीता देवी (40) आशा कार्यकर्ता थीं। वह सोमवार को रीता को इलाज के लिए बाइक से मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र में सुंदरपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठीं रीता सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।
हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में भी गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहां से सत्यनारायण को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।