फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   When the wage bill would have mandated submission

क्रीड़ा शुल्क जमा होने पर पास होगा वेतन बिल

Tue, 04 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 04 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
When the wage bill would have mandated submission

‘सभी प्रिंसिपल 15 अगस्त तक डीआईओएस कार्यालय में क्रीड़ा शुल्क जमा करा दें। क्रीड़ा शुल्क, रेडक्रास, स्काउट शुल्क जमा करने के बाद ही विद्यालयों के वेतन बिल एवं वित्त विहीन विद्यालयों के पंजीकरण आवेदन पत्रों पर कार्यवाही की जाएगी।’

विज्ञापन


यह बात डीआईओएस डा. देवेंद्र प्रकाश ने कही। वह आर्यकन्या इंटर कालेज में हुई जिला व मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में पूर्व गठित क्रीड़ा समिति को सर्वसम्मति से मान्यता दी गई।
विज्ञापन


इस समिति के अध्यक्ष डीआईओएस श्री प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रिंसिपल डा. अजंट सिंह यादव, सचिव इंद्र नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, सहायक सचिव आशा वशिष्ठ समेत 12 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जसवंतनगर स्थित हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस साल भी मंडलीय एवं प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता कराने का अवसर मिला है, लेकिन इसके लिए धनराशि की जरूरत होगी।

इस पर डीआईओएस ने आश्वासन दिया कि इसके लिए सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों से क्रीड़ा निधि में प्राप्त धनराशि का तीन माह का शुल्क जमा कराया जाएगा।

यह तीन माह की राशि कुल 15 रुपये प्रति छात्र की दर से कक्षा 9 से 12 तक ली जाएगी। सभी प्रिंसिपल गत 31 जुलाई की छात्र संख्या के आधार पर उक्त क्रीड़ा शुल्क 15 अगस्त तक डीआईओएस कार्यालय में चेक के माध्यम से जमा कराएं।
 
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए हरेक विद्यालय से कम से कम दो खेलों में छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग जरूरी होगा। इससे मंडलीय एवं प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ सके। बैठक में जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के स्थलों की जानकारी दी गई।

डीआईओएस ने कहा कि मंडलस्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित हो चुकी है। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां आयोजक जल्द तय कर लें। उन्होंने कहा कि शासन ने खेल विषय को अनिवार्य विषय की मान्यता दी है। फिर भी कुछ प्रधानाचार्य खेलकूद में रुचि नहीं दे रहे।

तहसील प्रतियोगिताओं के संयोजक

इटावा तहसील की प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके संयोजक डा. अजंट सिंह यादव बनाए गए हैं। भरथना की एसएवी इंटर कालेज में होगी। संयोजक शैलेंद्र कुमार बनाए गए हैं।

जसवंतनगर की आरडी पाठक इंटर कालेज जाखन में होगी। संयोजक राज नारायण चौधरी, सैफई की स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई में और संयोजक महेश चंद्र गुप्ता, चकरनगर की निरंजन इंटर कालेज में और संयोजक रामराज सिंह बनाए गए हैं।

जिला प्रतियोगिताएं और आयोजन स्थल
सब जूनियर 15 वर्ष व 17 वर्ष जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता और 14 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका की हॉकी प्रतियोगिता इस्लामियां इंटर कालेज में होगी।

14, 16 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिकाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता एवं चित्रगुप्त इंटर कालेज में होगी।
14 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता केके इंटर कालेज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता आर्यकन्या इंटर कालेज में होगी।
17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता जीजीआईसी में होगी।
14 व 19 वर्ष आयु वर्ग में बालक/ बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका एवं 14 व 17 वर्ष आयु वर्ग के सिर्फ बालकों की कुश्ती प्रतियोगिता एवं 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका की एथलेटिक्स प्रतियोगिता मनभावती कुंअरि जनसहयोगी इंटर कालेज बसरेहर में होगी।
14 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका की बॉलीबाल प्रतियोगिता सरस्वती इंटर कालेज सिसहाट में होगी।
14 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका की खो खो प्रतियोगिता हिंदू विद्यालय इंटर कालेज जसवंतनगर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed