फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   when stop terrorist attack

कब तक होते रहेंगे आतंकी हमले

Thu, 09 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 09 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
when stop terrorist attack
ज्ञापन देने जाते समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष खन्ना यादव। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा कांड को लेकर आक्रामक भाजपाईयों को जवाब देने के लिए बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी में एकत्रित हुए और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में 9 सवालों के जवाब मांगे हैं।

विज्ञापन


सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष खन्ना यादव की अगुवाई में सौपे गए इस ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी एवं देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। देश आगे नहीं बढ़ रहा बल्कि उबल रहा है। केंद्र सरकार इन सवालों का पहले जवाब दे। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, उस पर बीजेपी कब तक माफी मांगेगी। पठानकोट हमले में मारे लोगों को कब तक न्याय मिलेगा। गत 4 जून को बीएसएफ पर आतंकी हमला हुआ। तीन जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


आखिर यह आतंकी हमले कब तक होते रहेंगे। इसके अलावा दालों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई पर कब तक रोक लगेगी। बुंदेलखंड में सूखे पर केंद्र सरकार की मदद कब तक मिलेगी। ट्रेन में यात्री किराया बढ़ा दिया गया। इसके बाद भी सुविधाओं में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। यह सुविधा परिवर्तन कब तक होगा। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को झुठलाने की साजिश कब तक चलेगी। बीजेपी प्रदेश में कब तक सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करती रहेगी। विगत वर्ष 2014 से 30 जून 2015 तक एलओसी पर 782 बार सीज फायर का उल्लंघन हुआ। यह कब तक होता रहेगा। जिलाध्यक्ष खन्ना यादव ने कहा कि जनता के मन में केंद्र सरकार से जुड़े यह सवाल बने हुए हैं। प्रधानमंत्री को इन सवालों के जवाब देने चाहिए। मांग करने वालों में बिंदू यादव, जितेंद्र यादव, गोल्डी यादव, सौरभ, शिवम, शीलू, गौरव, शिशुपाल सिंह, मुकेश, उपदेश, रिंकू यादव, योगेंद्र यादव, गोविंद यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed