फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wheat and rice stuck in oil affair

तेल के चक्कर में अटक गया गेहूं और चावल

Thu, 12 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wheat and rice stuck in oil affair
बॉटम पेज दो
विज्ञापन

ढिलाई : जिले में अप्रैल के दूसरे और मई के पहले चरण के राशन का नहीं हुआ वितरण
हेडिंग: तेल के चक्कर में फंस गया गेहूं और चावल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मुफ्त राशन योजना के गेहूं और चालक का वितरण रिफाइंड तेल के चक्कर में फंस गया है। राशन दुकानों पर नमक, चला और तेल न पहुंचने से अप्रैल के दूसरे चरण और मई में पहले चरण का राशन अभी तक कार्डधारकों को नहीं बांटा जा सका है। अगले सप्ताह मई में दूसरे चरण के वितरण का समय आ जाएगा लेकिन अधिकारी वितरण के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
जिले में 299,756 कार्डधारकों को प्रत्येक महीने मुफ्त राशन बांटा जाता है। इसमें 56 हजार 376 नगरीय और 2 लाख 42 हजार 382 ग्रामीण क्षेत्र के कार्डधारक हैं। महीने के दूसरे चरण में गेहूं, चावल के साथ चना, नमक और रिफाइंड तेल भी दिया जाता है। गेहूं और चना राशन दुकानों में पहुंच चुका है। अप्रैल महीने का चना, नमक और रिफाइंड तेल राशन दुकानदारों (डीलरों) को नहीं मिला है। इससे अप्रैल के दूसरे चरण के साथ मई के पहले चरण का राशन वितरण नहीं हो पाया है। पहले चरण का राशन वितरण पांच तारीख और दूसरे चरण का 20 तारीख से करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं व चावल राशन दुकानों पर पहुंच चुका है। चना व नमक भी गोदाम पर आ गया है लेकिन रिफाइंड तेल नहीं आया है। इस कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। सभी चीज एक साथ ही बांटने के निर्देश हैं। रिफाइंड आते ही राशन वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो संख्या 10- वन स्टेप डिलीवरी के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाती डीएम श्रुति सिंह।
एफसीआई के गोदाम से कोटे पर पहुंचेगा राशन
इटावा। जिले में वन स्टेप डिलीवरी सिस्टम की शुरुआत गुरुवार को सराय ऐसर से जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कर दी। अब राशन दुकानों पर एफसीआई के गोदाम से सीधे राशन पहुंचेगा। कोटेदारों को ब्लाक के गोदाम पर राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा। निगरानी के लिए राशन पहुंचाने वाले वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, सहायक खाद्य एवं विपरण अधिकारी संतोष कुमार पटेल, पूर्ति निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed