{"_id":"58ed1d794f1c1b9e36cf6d7f","slug":"wehicle-ruined-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पार करते समय वाहन ने एक युवक को राैंद दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं अन्य स्थानों पर हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के राजा का बाग निवासी विनोद सिंह परिहार (40) पुत्र नरेश पाल सिंह सोमवार को घर से रिश्तेदारी में बकेवर थाना क्षेत्र के गांव धौरखा जा रहे थे। इटावा से वह आटो में सवार हुआ और सोमवार शाम करीब साढे़ सात बजे धौरखा के सामने उतरा। हाईवे पार करने के दौरान बकेवर की ओर से तेजी से आ रहे किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण वाटिका के पास हुई। जहां विकास पुत्र बदन सिंह और लालू पुत्र बृजेश कुमार की बाइक सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गांव पिलखर के पास हुई। यहां ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार भरेह थाने का फालोवर राजेश कुमार पुत्र साहूकार घायल हो गया।
विज्ञापन