फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Weather to change from today; rain and thunderstorms likely over the next six days.

Etawah News: आज से बदलेगा मौसम, छह दिन तक बारिश और आंधी-तूफान के आसार

Tue, 30 Jun 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Weather to change from today; rain and thunderstorms likely over the next six days.
इटावा। जिले में मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि तेज धूप नहीं निकलने के बावजूद नमी बढ़ने से दिनभर चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान से राहत की उम्मीद जगी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक जुलाई से मौसम का मिजाज बदलेगा और अगले छह दिनों तक जिले में बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की गतिविधियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ स्थानीय स्तर पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दो और तीन जुलाई को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा तथा कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दो जुलाई को 30 से 40 किमी प्रति घंटे तथा तीन जुलाई को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। चार से छह जुलाई तक भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं। एक से तीन जुलाई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि चार जुलाई को यह घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पांच जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और छह जुलाई को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान पूरे सप्ताह 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed