{"_id":"64666b4a0c7e07e922059d66","slug":"waterlogging-in-underpass-due-to-rain-bus-stuck-etawha-news-c-12-1-240692-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश से अंडरपास में जलभराव, फंसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश से अंडरपास में जलभराव, फंसी बस
Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
(फोटो 11) मैनपुरी अंडरपास में जलभराव से बस को निकालती जेसीबी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दो सप्ताह बाद शहर में गुरुवार की सुबह करीब पौने पांच हुई तेज बारिश ने सो रहे लोगों की नींद उड़ा दी। मैनपुरी अंडरपास में खासा जलभराव होने से एक बस फंस गई। जिसे निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।
अंडरपास में हुए जलभराव में दिल्ली से आ रही और मध्य प्रदेश जाने वाली एक निजी बस फंस गई। नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और बस को पानी से बाहर निकाला। यात्रियों ने बताया कि चालक मना करने के बाद भी बस पानी में घुसा दी। बीच में पहुंचते ही बस बंद हो गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
सैफई मेडिकल कॉलेज, मैनपुरी, आगरा दिल्ली जाने वाले वाहनों को मैनपुरी अंडर पास के अंदर से होकर जाना-आना पड़ता है। बारिश के दौरान जलभराव होने व आए दिन छोटे बड़े वाहन फंसते रहते हैं। मई महीने में संभवत यह पहला मौका है जब बारिश के दौरान अंडर पास में जलभराव में बस फंसी। तीन मई के बाद दूसरी बार शहर में बारिश हुई है। सूचना पर नगर पालिका के सफाई नायक मुश्ते हसन ने जेसबी साथ ले जाकर बस को करीब एक घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकवाया। ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि रात में बारिश तेज होने की वजह से अंडरपास में बस फंस गई थी। सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर बस को जेसीबी से बाहर निकलवाया है।
विज्ञापन
भात चढ़ाने जा रहे थे गुहाना जा रहे थे लोग
बस में एक ही परिवार के लोग शामिल थे। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि वह दिल्ली से गुहाना भात चढ़ाने के लिए जा रहे थे। अंडरपास के गहराई का अंदाजा न होने की वजह से चालक ने बस पानी में उतार दी थी। इससे भात के लिए ले जाया जा रहा सारा सामान भी भीग गया।