फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterlogging in the underpass, roadways bus got stuck and got damaged

Etawah News: अंडरपास में जलभराव, फंस कर खराब हुई रोडवेज बस

Thu, 13 Jul 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the underpass, roadways bus got stuck and got damaged
फोटो 08::::घटिया अजमत अली में बारिश के बाद जलभराव में फंसी स्कूटी खीचते लोग। संवाद
विज्ञापन


:फोटो 10::::::::घटिया अजमत अली नाला के पास भरा बरसात का पानी। संंवाद
आगरा से इटावा जा रही सुल्तानपुर डिपो बस में 15 यात्री थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगर पालिका प्रशासन के लाख दावे किए जाने के बावजूद मैनपुरी अंडरपास में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव मेें वाहनों का फंसना और खराब होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शाम चार बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश की वजह से अंडरपास में हुए जलभराव में आगरा से इटावा आ रही सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस फंस गई।
इससे उसमें सवार करीब 15 यात्री बचाव के लिए शोर मचाते रहे। जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के सफाई नायक मुस्ते हसन पालिका कर्मियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद बस को पानी से बाहर निकाला। पानी में फंसने के बाद बस खराब होने पर उसे जेसीबी के जरिए आईटीआई चौराहा के नजदीक ले जाकर खड़ा किया गया। जबकि बस यात्रियाें को अन्य संसाधनाें से बस अड्डा व अन्य स्थानाें के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार अंडरपास के बीच में बैरिकेडिंग होने के बावजूद बस रोकी नहीं लेकिन, पानी में पहुंचते ही बस फंस गई। कई दिनों से बारिश के दौरान मैनपुरी अंडरपास में होने वाले जलभराव में ज्यादातर अन्य डिपो की बसें ही फंसती आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों गुल रही बिजली, लोगों ने उठाई परेशानी

बारिश होने से जिला अस्पताल परिसर समेत अन्य स्थानों पर खासा जलभराव हो गया। भरथना चौराहा से नई मंडी जाने वाला रास्ता, दोनों ओर की सर्विस रोड, नई मंडी परिसर, फ्रेंडस कॉलोनी, घटिया अजमत अली व नाला, पुराना आगरा रोड, अजीत नगर,अड्डा जालिम, कुश कॉलोनी,अबुधावी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जल भराव की वजह से लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मोहल्लाें में जलभराव होने से लोगों के दोपहिया वाहन खराब होने पर उन्हें घसीटकर ले जाना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद काफी देर तक बिजली गुल होने की वजह से लोगों को और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


वर्जन
रोडवेज बस के फंसने की जानकारी एआरएम सुल्तानपुर से मिली। बस को ट्रक से खिंचवाकर कार्यशाला में मंगवाएंगे, तभी पता लगेगा कि कहां-कहां पानी भर गया है। कहा कि अन्य डिपो के स्टाफ को निर्देश दिए जाते रहते हैं। बस अड्डा से घोषणा भी कराते रहते हैं बावजूद इसके दूसरे जिलो के चालक बस को रोकने की बजाए निकाल कर ले जाने का प्रयास करते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में बस फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed