फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterlogging in the streets due to lack of construction

निर्माण कार्य न होने से गलियों में जमा है कीचड़

Mon, 03 Aug 2020 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the streets due to lack of construction
फोटो संख्या 04 आधी-अधूरी बदहाल में भरा गंदा पानी - फोटो : ETAWHA
ब्लॉक क्षेत्र के मजरा करवाखेड़ा में विकास कार्य न होने गलियों में घास-फूस उग गई है और गंदा पानी भी भरा रहता है।
विज्ञापन

इस वजह से कस्बे के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत के प्रधान सहित ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामवासी वरुण निषाद का कहना है कि पिछले एक वर्ष से गली का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके लिए कई बार प्रधान प्रतिनिधि से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण मयंक दुबे ने कहा कि ब्लॉक में भी कई बार लिखकर दिया पर कोई भी कार्य नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान की उपेक्षा के चलते गांव की गलियां बदहाल हैं।
स्थानीय निवासी सपना दुबे ने बताया कि गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, मजबूरन उसी में से होकर निकलना पड़ता है।
एक बार कार्य शुरू भी हुआ था लेकिन फिर रुक गया। जिसके बाद से प्रधान और सचिव देखने ही नहीं आए। जबकि, ब्लॉक के अधिकारी कहते हैं कि गली बनवाने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सतीशचंद्र पांडेय ने बताया कि समस्या सामने आई है। जांच कराकर जल्द ही कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed