फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterlogged 50-bed hospital premises; patients faced inconvenience.

Etawah News: 50 शैया अस्पताल परिसर में भरा पानी, परेशान रहे मरीज

Tue, 29 Sep 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Waterlogged 50-bed hospital premises; patients faced inconvenience.
फोटो: 29 बकेवर के 50 शैया अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच से होकर आते जाते मरीज। संवाद
बकेवर। दो दिन पूर्व हुई बारिश के चलते बकेवर कस्बा के 50 शैया अस्पताल परिसर में हुए जलभराव से सोमवार को ओपीडी में आए मरीजों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल आए मरीजों को पानी में घुसकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। इसको लेकर मरीजों में अस्पताल प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी रही।
विज्ञापन

मरीजों का आरोप था कि रविवार को अस्पताल की ओपीडी बंद रहने के बाद भी अस्पताल परिसर में भरा पानी नहीं निकलवाया गया। इसके चलते सोमवार को मरीजों को बड़ी दिक्कतें हुईं। अगर अस्पताल प्रशासन सक्रिय होता तो उन्हें यह दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि नगर पंचायत बकेवर को जलभराव की सूचना उन्होंने दी है और पानी निकालने के लिए पंपसेट लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अस्पताल के पीछे स्थित जनता विद्यालय इंटर कॉलेज व जनता डिग्री कॉलेज परिसर में भी जलभराव हो गया। इसके कारण सोमवार को कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। सोमवार सुबह कॉलेज आए तमाम छात्र-छात्राओं को वापस जाना पड़ा। कॉलेज प्रशासन ने पानी निकालने के लिए परिसर में पंप लगवाए हैं।

फोटो: 29 बकेवर के 50 शैया अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच से होकर आते जाते मरीज। संवाद

फोटो: 29 बकेवर के 50 शैया अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच से होकर आते जाते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed