फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Water released from Hathinikund dam, Yamuna getting worse

Etawah News: हथिनीकुंड बांध से छोड़ा गया पानी, यमुना हो रही विकराल

Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water released from Hathinikund dam, Yamuna getting worse
फोटो 03::::बकेवर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन

- हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी मथुरा गोकुल बैराज और आगरा के पोइया घाट तक पहुंच गया

संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। यमुना का जलस्तर तेज से बढ़ रहा है। जिले की सीमा में नदी का 36 घंटे में 30 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया है। अभी हथिनीकुंड बांध से छोड़ा गया। पानी मथुरा के गोकुल बैराज व आगरा के पोइया घाट तक पानी पहुंच गया है। मथुरा में यमुना में 10 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ रहा है।



अच्छी बारिश होने व कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति से व हथिनीकुंड से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से इटावा जनपद के बकेवर लवेदी क्षेत्र के किनारे बसे गांव के लोगों में जलस्तर बढ़ने की आशंका से काफी डर का माहौल बना हुआ है। किनारों के गांवों के ग्रामीण भी केंद्रीय जल आयोग के विभाग के आधिकरियों के साथ-साथ यमुना नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए।
विज्ञापन


यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी कई निचले इलाकों में थोड़ा बहुत जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे पर जलभराव की स्थिति होने लगी है। सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर शाम को तीन बजे 160.92 मीटर पर था वहीं बुधवार को सुबह यह जलस्तर 117. 12 पर पहुंच गया। हर घंटे लगभग एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। पिछले 36 घंटे में यमुना नदी का लगभग 30 सेंटीमीटर पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के हथिनीकुंड बांध से यमुना नदी में छोड़े गए पानी को चार दिन हो गए हैं। राहत की बात यह है कि पानी अभी तक यहां नहीं पहुंचा है। नदी के किनारे बसे गांवों मड़ैया, कछपुरा, दिलीप नगर, पठा, मड़ैया मल्हान, मड़ैया अन्दावा आदि एक दर्जन गांव के लोगों में जल स्तर बढ़ने को लेकर संशय बना हुआ है।

कोट
केंद्रीय जल आयोग के आगरा डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता विष्णु ने बताया कि हथनीकुंड से यमुना नदी में छोड़ा गया। पानी मथुरा के गोकुल बैराज तक पहुंच गया है। मथुरा में प्रति घंटे 10-12 सेमी. की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। आगरा के पोइया घाट तक भी पानी पहुंचने लगा है। जिले में पानी पहुंचने में दो से ढाई दिन का समय लग सकता है। नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed