{"_id":"595a822c4f1c1b56728b4793","slug":"water-logging-on-roads-bus-stop-at-underbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें लबालब, अंडरब्रिज पर बस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें लबालब, अंडरब्रिज पर बस फंसी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर जलमग्न।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हुई जोरदार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं जगह-जगह हुए जलभराव ने परेशानी खड़ी कर दी। मैनपुरी रोड अंडरब्रिज पर तो जलभराव में एक रोडवेज बस फंस गई। उसमें सवार यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर तक लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। शाम को काली बदरी छाई और झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शाम चार बजे शुरू हुई बरसात से कुछ ही देर में कई इलाके जलमग्न नजर आए। मैनपुरी रोड अंडरब्रिज पर एक बस पानी में फंस गई। यात्रियों ने मदद के लिए शोर मचाया। कुछ युवक तो खिड़की से होकर बस की छत पर चढ़ गए। लेकिन महिला यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वह रिक्शा कर पानी में होकर ही वहां से निकल सकीं।
विज्ञापन
उधर कई सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी जलभराव हो गया। जिला अस्पताल परिसर भी जलमग्न नजर आया। मरीजों और तीमारदारों को पानी में घुसकर जाना पड़ा। के.के. डिग्री कालेज के सामने सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। ऐसा ही कुछ नजारा नुमायश चौराहे से लेकर कचहरी की ओर जाने वाली सड़क पर देखने को मिला।
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र के नई मंडी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नाले उफनाने लगे। मंडी के अंदर दुकानों तक पानी घुस गया। जिससे दुकानदार खासे परेशान रहे। यहां के लोग नाले क ी समस्या को लेकर पहले जाम भी लगा चुके हैं। शिवानगर क्षेत्र में लोगों को जलभराव के कारण परेशानी हुई।