{"_id":"6ada47b2c712e9932907446f","slug":"household-goods-destroyed-in-house-fire-etawah-news-c-216-1-etw1015-151886-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घर में आग लगने से गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घर में आग लगने से गृहस्थी जली
Thu, 22 Oct 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव में बुधवार शाम को अचानक आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग से कूलर, कंप्यूटर सिस्टम, पंखा, फ्रिज, साइकिल समेत घर में रखा अन्य सामान नष्ट हो गया। गृहस्वामिनी सरोज देवी ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग पड़ोसी के यहां थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई।
घर में आग लगी देखकर वहां खेल रहे बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग से घरेलू उपयोग की कई जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सरोज देवी ने प्रशासन से घटना की जांच कराने, नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।(संवाद)