फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Water from the canal overflowed into the fields; 50 bighas of crops are submerged.

Etawah News: बंबा का पानी खेतों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 30 Sep 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Water from the canal overflowed into the fields; 50 bighas of crops are submerged.
जसवंतनगर। लगातार बारिश के बाद क्षेत्र के गांव रतेह का अड्डा और ज्वालापुर में जुगौरा से आने वाले बंबा का पानी खेतों में घुस गया। पानी भरने से लगभग 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि धान समेत अन्य फसलें पानी में डूब गईं हैं। किसानों को फसल खराब होने से भारी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

किसानों अनूप, चंद्रपाल, बीटू, टिंकू, भोले और अभय ने बताया कि खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहा तो धान समेत अन्य फसलें खराब हो जाएंगी। कई जगह फसलें पानी में झुक गई हैं। जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो फसलें सड़-गल सकती हैं। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पहले से ही कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी थी। अब बंबा का पानी खेतों में पहुंचने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

किसानों ने संबंधित विभाग से बंबा में पानी का बहाव रोकने और खेतों में भरे पानी की जल्द निकासी कराने की मांग की है, जिससे फसलों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि बंबा से जा रहे पानी को बंद कराने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए गए हैं और क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज कर फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed