फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Water filled in village without drain

बिना नाली गांव में भरा पानी

Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water filled in village without drain
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीमासई में रास्ते पर दो फीट पानी भरा है। यह गंदा पानी घरों से निकलकर आता है। गंदे पानी से होकर गुजरने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन आज दिन तक कोई कार्य नहीं कराया जा सका। छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को उसी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव की करीब एक हजार की आबादी इस समस्या का दंश झेलने को मजबूर है। गांव के महेश यादव का कहना है कि इसी रास्ते से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। बड़ी मुसीबत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के निकास का कोई साधन नहीं है। वह तो हमेशा इसी तरह से भरा रहेगा। रामपाल सिंह का कहना है कि खड़ंजा भी टूटा फूटा पड़ा है, जिससे पानी ज्यादा भरता है।
कहा कि छोटे गड्ढे अंदर हैं जो पानी की वजह से दिखाई नहीं पड़ते। कभी कभार तो लोग गिरकर जख्मी हो जाते हैं। उमेश यादव का कहना है कि रास्ते को लेकर गांव के लोग कई बार नाराजगी जता चुके, परंतु कोई देखने सुनने वाला नहीं है।

शिशुपाल सिंह यादव का कहना है कि इसकी शिकायत खंड स्तर पर कर चुके हैं। इसी रास्ते से लोग मंदिर जाते हैं, जिससे बड़ी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने खड़ंजा और नाली का निर्माण कराने की मांग की, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed