फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   water animal

चंबल में बढ़े दुर्लभ तिलकधारी, सुंदरी कछुए

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
water animal
चंबल नदी में रेत में बैठे घड़ियाल - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। चंबल अभयारण्य में जलीय जीवों की दूसरे चरण की गणना में दुर्लभ तिलकधारी और सुंदरी कछुआ बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। इन कछुओं के मिलने से विभाग चंबल सेंचुरी में चार चांद लगना मान रहा है। मंगलवार को मुरैंग आगरा बार्डर से 40 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर गणना सहसो डॉल्फिन सेंटर पर समाप्त हुई। संरक्षित नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉल्फिन, विभिन्न प्रकार की मछलियां, सुंदरी, कटावा, ढोर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की संख्या पहले से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन

चंबल सेंचुरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि चंबल में दुर्लभ जलीय जीवों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यह विभाग के लिए गर्व की बात है। चंबल नदी का ऑक्सीजन युक्त पानी जलीय जीवों के संरक्षण के लिए वरदान साबित हो रहा है। चंबल में जलीय जीवों की संख्या की गणना का कार्य विभागीय टीम और एनजीओ की टीम कर रही है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से वन मंत्रालय को भेजी जाएगी। पहले दिन मुरैंग से लेकर सहसो डॉल्फिन सेंटर तक गणना की गई है। मौसम साफ रहा तो बुधवार को सहसों से पंचनद तक गणना का कार्य किया जाएगा। यह समय कछुओं की हेजिंग का समय चल रहा है। रेती के टीलों में सुरक्षित स्थानों पर कछुए घोंसला बनाकर अंडे दे रहे हैं। चंबल सेंचुरी डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि चंबल सेंचुरी में तिलकधारी व सुंदरी प्रजाति के कछुओं संख्या कई वर्षों बाद बड़े पैमाने पर देखने को मिली है। इससे सेंचुरी की ख्याति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed