फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Voters were made aware through essay

निबंध से वोटरों को किया गया जागरूक

Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voters were made aware through essay
ताखा। युवाओं को वोट बनवाने जागरूक करने के लिए परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने निबंध लिखकर युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निबंध प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। अघीनी, कठौतिया, सोरों, बकौली, नगला पंछी, भरतपुर खुर्द, दीग समेत कई विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अघीनी में आकाश गर्ग की देखरेख में प्रतियोगिता हुई, जिसमें टिंकल प्रथम, शैलेष द्वितीय, भावना तृतीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय अघीनी में राजकुमार की देखरेख में प्रतियोगिता हुई, जिसमें अमित प्रथम, सचिन द्वितीय, दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोरों में मोहित द्विवेदी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, तान्या ने दूसरा, नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नगला पंछी में अंजुल यादव की देखरेख में कंपोजिट बकौली में गीता दोहरे की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पछाय में प्रदीप बाबू की देखरेख में प्रतियोगिताएं कराई गईं।

27 नवंबर को बीएलओ बूथ पर रहकर वोट बनाने का कार्य करेंगे। इस कार्य में जिला स्काउट शिक्षक अच्युत त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर, अवनीश दुबे, महेंद्र शर्मा, प्रतिभा सेंगर, आकाश गर्ग, सौरभ, योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान, देवेश त्रिवेदी, रूबी यादव, अब्दुल हमीद, अमित चौहान, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश, नीलम समेत कई शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed