{"_id":"589617e54f1c1bda17e82060","slug":"voters-getting-invetation-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिलाओें को मतदान का आमंत्रण पत्र देते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीप कार्यक्रम के समर्थन में टीचर्स क्लब ने मतदाता जागरूकता अभियान जसवंतनगर, सैफई, भरथना और महेवा विकासखंड में चलाया गया। सहसारपुर में प्रधानाध्यापक मुकेश बाबू के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उसके बाद ग्रामवासियों को ईवीएम से वोटिंग की ट्रेनिंग दी गई।
प्राथमिक विद्यालय नगला खंता के प्रधानाध्यापक अरुण पांडेय के निर्देशन में ग्रामवासियों से संपर्क कर आमंत्रण पत्र दिया गया। नगला खंता में महिलाओं ने अधिक सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। तुलसीपुर में प्रधानाध्यापक सुबोध पांडेय ने रैली निकाल जागरूक किया। अभियान के प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने भीमनगर में संपर्क कर शत प्रतिशत मतदान के लिए कहा।
प्राथमिक विद्यालय लाड़मपुर के प्रधानाध्यापक महाराज सिंह ने विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता कराई। विजयी छात्रों को पुरस्कार दिए। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सचेंद्र तोमर, राजेश आदि के नेतृत्व में गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को आमंत्रण पत्र बांटे गए। नगला छत्ते जसवंतनगर में अभिलाषा तिवारी और उनके स्टाफ ने घर-घर जाकर बहुमत के महत्व को समझायर। मतदान आमंत्रण पत्र बांट 19 तारीख को मतदान के लिए कहा। प्राथमिक विद्यालय उमराई सैफई प्राथमिक विद्यालय सरायभोपत, नगलाबाबा, नरहौली आदि में भी लोगों को जागरूक करने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे। टीचर्स क्लब के महामंत्री ने बताया दो दिन में 50 से अधिक गांव में क्लब के सदस्यों ने लगभग 10 हजार आमंत्रण पत्र भेजे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।