{"_id":"697e4859c275cafaa9059db6","slug":"voter-revision-some-names-are-missing-some-have-not-received-any-notices-etawah-news-c-216-1-etw1004-137105-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण : कहीं नाम गायब तो कहीं नोटिस ही नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण : कहीं नाम गायब तो कहीं नोटिस ही नहीं मिला
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के 1437 मतदेय स्थलों पर गहमागहमी रही। जसवंतनगर में पुरानी सूचियों के पेंच और बीएलओ की कार्यप्रणाली ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लोगों की शिकायत है कि कहीं उनका नाम काट दिया गया है तो कहीं कोई नोटिस ही नहीं मिला। विशेष अभियान के तहत शनिवार को 6362 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है।
जिले की तीनों विधानसभाओं में एसआईआर के तहत कुल 1.37 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए जाने की प्रकिया चल रही है। इसमें से निर्वाचन आयोग को लगभग 23 हजार नोटिसों का जवाब भी मिल गया है। आयोग के निर्देश के बाद शनिवार को जिले के सभी 1437 बूथों पर बीएलओ को बैठने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते सुबह साढ़े 10 बजे सही बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई मतदाताओं को नोटिस न मिलने, सूची में नाम न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। हालांकि अधिकारियों की ओर से उनके प्रपत्र जमा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया। इस बीच डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को हिदायत दी कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले एक भी युवा का नाम छूटने न पाए। उन्होंने मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम तत्काल हटाने के लिए फॉर्म-7 भरवाने के निर्देश दिए।
विधानसभा फॉर्म-6 (नए नाम) फॉर्म-7 (विलोपन) फॉर्म-8 (संशोधन)
जसवंतनगर 1856 10 212
इटावा 2798 71 785
भरथना 1708 17 430
कुल योग 6362 98 1427
कटरा बिल्लोचियांन निवासी मोहम्मद फारुख ने बताया कि उनके परिवार के कुल सात वोट हैं लेकिन केवल तीन के नोटिस आए हैं। हैरानी की बात यह है कि नोटिस में उनके परिजनों के नाम अलग-अलग स्थानों की सुनवाई सूचियों में दर्ज किए गए हैं जिससे उन्हें अनावश्यक दौड़भाग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लोहामंडी निवासी गोविंद गुप्ता ने बताया कि उनका नाम पहले लोहामंडी की मतदाता सूची में था। वर्तमान में वह दूसरे मोहल्ले में निवास कर रहे हैं लेकिन बीएलओ उनका वोट स्थानांतरित नहीं कर रहे हैं। जबकि 2003 की सूची में लोहामंडी में उनके माता-पिता का नाम दर्ज था।