{"_id":"6176eeb02bab7916a266d22e","slug":"vivaad-mein-yuvak-ko-maaree-golee-bhartee-etawah-news-knp6603550172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक को मारी गोली, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में युवक को मारी गोली, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चकरनगर रोड उदी मोड़ के पास देर रात किसी बात पर कहासुनी के दौरान चचेरे भाई ने युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर आए तो आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। घायल के पिता ने भतीजे समेत दो लोगों पर मारपीट और हत्या का प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा के उदी मोड़ के पास विमलेंद्र सिंह और सत्यपाल सिंह आमने-सामने रहते हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई है। रात में दोनों भाइयों में किसी बात पर विवाद हो गया। विमलेंद्र ने साले अरुण सिंह के साथ मिलकर सत्यपाल को पीटा और फिर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली सत्यपाल सिंह के पैर में लगी है। परिजन घायल सत्यपाल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उपचार के लिए सत्यपाल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।
सत्यपाल के पिता छविराम सिंह ने बताया कि विमलेंद्र उनसे व सत्यपाल से रंजिश मानता है। इसी के चलते विमलेंद्र ने अपने साले अरुण के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि चचेरे भाइयों में विवाद हुआ है। गोली भी चली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।