फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Violence on women, stigma on civil society

महिलाओं पर हिंसा, सभ्य समाज पर कलंक

Fri, 12 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Violence on women, stigma on civil society
इटावा। पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं की स्थिति पर गोष्ठी हुई। यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होकर चैत्र नवरात्र तक चलेगा।
विज्ञापन

संस्था के प्रधानाचार्य डॉ निर्मल चंद्र वाजपेयी ने कहा कि मानसिक रूप से मजबूत और दृढ़ संकल्पित महिलाएं समाज में अपना सम्मान पा सकती हैं। समाज में महिलाओं के प्रति दुराचार व घरेलू हिंसा बहुत बढ़ी है।
विज्ञापन

जो सभ्य समाज के लिए एक कलंक है। महिलाओं और बालिकाओं को अपने घर में कुरीतियों का हमेशा विरोध करना चाहिए। अगर अपनी स्वयं की गलती हो तो उसे स्वीकार करने में झिझक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ बाजपेयी ने दहेज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, घरेलु हिंसा से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वूमन पॉवर लाइन 1090 के बारे में बताया गया। महिलाओं ने कुप्रथाओं पर लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम राजपूत ने किया।

इस अवसर पर रामकृपाल, प्रतिपाल, अभिषेक भास्कर, नन्द कुमार, शिखा, पुष्पराज, राकेश, अर्चना,, रीना, संगीता, आरती, कुमकुम, सुधा, नीलम, पूजा, आदित्य गौरव, सुषमा कुमारी, लिपिक संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed