{"_id":"6ad50f08e65239b605076028","slug":"villagers-were-made-aware-of-disaster-preparedness-through-street-plays-etawah-news-c-216-1-etw1004-151718-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को आपदा से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को आपदा से बचाव के प्रति किया जागरूक
Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहेड़ा स्थित वृंदा हर्बल पार्क में रविवार को हर रविवार–एक गांव सुरक्षित परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसीलदार भरथना हर्ष निशांत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपदा से बचाव, जल सुरक्षा और डूबने की घटनाओं को रोकने के उपाय बताए गए।
आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अवनीश कुमार दुबे की टीम ने भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने, बच्चों को जलस्रोतों के पास अकेला नहीं छोड़ने और बाढ़ के पानी में उतरने से बचने की सलाह दी।
डूबने की घटना पर बिना सुरक्षा पानी में कूदने के बजाय आपातकालीन सहायता बुलाने की अपील की गई। ओसन संस्था के महासचिव डॉ. आशीष त्रिपाठी और जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष दीक्षित ने भी विचार रखे। प्रधान विजय प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की। (संवाद)