{"_id":"6ae4d99cc401ca9179081452","slug":"villagers-waded-through-mud-and-water-for-a-funeral-etawah-news-c-216-1-etw1002-152347-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ और पानी से होकर गुजरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ और पानी से होकर गुजरे ग्रामीण
Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27:::जल भराव के बीच अर्थी लेकर जाते परिजन
चकरनगर। ब्लॉक के ददरा गांव में मुख्य मार्ग पर भरे पानी और कीचड़ ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार रात कैंसर से एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। अंतिम यात्रा में शामिल महिलाओं और रिश्तेदारों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान लोगों के कपड़े तक कीचड़ से खराब हो गए।
ददरा गांव में नालियों का पानी अशोक यादव के खेत में जा रहा था। जलभराव के कारण उनका खेत दो साल से बंजर पड़ा था। इसके बाद किसान ने खेत की मेड़ बंधवा दी, जिससे नालियों का पानी मुख्य मार्ग पर भरने लगा। लगातार जलभराव से सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे दर्शन सिंह (50) की कैंसर की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी।
परिजन और ग्रामीण शुक्रवार को यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले तो मुख्य मार्ग पर भरे पानी और कीचड़ ने परेशानी खड़ी कर दी। अर्थी को कंधा देने वाले लोगों को कीचड़ में धंसकर आगे बढ़ना पड़ा। वहीं रोती-बिलखती महिलाएं और रिश्तेदार भी बड़ी मुश्किल से रास्ता पार कर घर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीण हरि तिवारी, अजब सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश बाबू, रामबाबू सिंह, बन्नाम सिंह, भगीरथ, रामकिशुन तिवारी, देवेश तिवारी, मुन्नू तिवारी का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
-- -- -- -- --
रास्ते को लेकर अभी जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-यदुवीर सिंह, बीडीओ, चकरनगर