{"_id":"589616f14f1c1bce22e81073","slug":"villagers-showed-black-flag-to-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के सामने काले झंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के सामने काले झंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुरैला गांव में काले झंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा के पुरैला गांव के लोगों ने शनिवार शाम पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की जांच न होने से खफा थे। बाद में शिवपाल सिंह के समझाने पर ग्रामीण मान गए। तब जाकर उन्होंने अपना भाषण दिया।
विज्ञापन
जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की शनिवार को ताखा में कुदरैल, दीघ, समथर, पुंजा, पुरैला, सहित नौ गांव में जनसभा का आयोजन था। सबसे आखिर में पुरैला गांव में जब वह पहुंचे तो जनसभा स्थल पर युवा संघर्ष मोर्चा पुरैला की अगुवाई में चार दर्जन से अधिक लोग पहुंच गए। काले झंडे और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने बताया कि गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच स्थानीय स्तर के सपा नेताओं ने नहीं होने दी। ग्रामीणों के हक को दबा दिया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। ये लोग काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने ग्रामीणों को न्याय का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण मान गए। तब कहीं जाकर उन्होंने अपना भाषण दिया। इस मौके पर अशोक यादव, जयराज सिंह, ध्रुव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन