{"_id":"61f6d24522d99457cc23d803","slug":"villagers-protest-against-ration-dealer-etawah-news-knp677987690","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण पिछले तीन माह से परेशान हैं। ग्रामीणों को तीन माह से राशन नहीं मिल रहा है। ब्लॉक क्षेत्र में राशन डीलरों से आए दिन लोग तहसील मुख्यालय पर चक्कर लगाते मिलते हैं।
वहीं सप्लाई इंस्पेक्टर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रतहरी सरावा के डीलर के यहां पर आए दिन ग्रामीणों को राशन के लिए राशन डीलर के घर का चक्कर लगाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर आरोप लगाया कि वह मशीन से अंगूठा लगवा कर आज कल करके राशन के लिए घर के चक्कर लगवा रहा है। यह सिलसिला पिछले तीन माह से चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर ग्रामीण राशन लेने राशन डीलर के घर पहुंचे तो राशन डीलर घर से भाग गया और एक बार फिर ग्रामीण खाली हाथ घर लौटे गए। इससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया।
राशनकार्ड धारक बहोरन सिंह, महावीर सिंह, विनोद कुमार, हरिशंकर, अखिलेश कुमार, छत्रपाल सिंह, धर्मवीर, रामगोपाल, अशोक कुमार, राजेश कुमार, दुरवेश कुमार, श्रीकृष्ण, राजू खां, वीरू आदि ने बताया कि वह इस बारे में उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत करेंगे।
इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर शैलेंद्र सागर से बात की तो उन्होंने बताया कि वह प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच करेंगे।