फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vicious person who crosses the cargo of passengers arrested

सवारियों का माल पार करने वाला शातिर गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vicious person who crosses the cargo of passengers arrested
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सवारियों के बैग या सूटकेस से कीमती सामान पार करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के एक शातिर को गिरफ्तार कर कार, चांदी का सिक्का व नगदी बरामद की है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेख किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि 12 मई को थाना सिविल लाइन पर रामनगर, फ्रैंड्स कालोनी निवासी अजय प्रताप सिंह की पत्नी गीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 26 अप्रैल को वह शिकोहाबाद से इटावा के लिए ईको कार (संख्या क्क 83भन॥ 3735) में सूटकेस के साथ बैठी थीं।
विज्ञापन

सूटकेस में कुछ आभूषण व 22000 रुपए रखे थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सेंट मेरी कालेज के पास उतरी, तो सूटकेस से गहने नगदी गायब थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से थाना पुलिस कार व चालक की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग के दौरान कार व चालक को पकड़ लिया। जबकि चार लोग मौके से भाग गए। पकडे गए खैर रोड इंद्रानगर थाना देहली गेट, अलीगढ निवासी अरविंद यादव के पास से एक पर्स में 1500 रूपये, चांदी का एख सिक्का व कुछ जेवरात बरामद हुए। यह सामान गीता देवी का बताया गया है।

बकौल सीओ पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सवारियों को कार में बैठाकर उनके साथ ठगी करते हैं। गीता के पर्स में मिले अधिकांश जेवरों को उन लोगों ने बेच दिया। इसके एवज में मिले रुपये आपस में बांट लिए थे। पुलिस आरोपी के फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed