फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vehicles will be stopped 500 meters before, devotees will reach on foot.

Etawah News: 500 मीटर पहले रोके जाएंगे वाहन, पैदल ही पहुंचेगें शिवभक्त

Sun, 15 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be stopped 500 meters before, devotees will reach on foot.
फोटो 34:::रंग बिरंगी झालरों की रोशनी व फूलों से सजाया गया रमायन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर व
इटावा/ताखा। आज महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शहर के नीलकंठ और सरसईनावर मंदिरों में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दोनों ही प्रमुख मंदिरों के आसपास आधा किलोमीटर पहले से ही दोपहिया वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहीं, हजारी महादेव मंदिर में कारों को डेढ़ किलोमीटर पहले ही प्रतिबंधित किया गया है। शहर के नीलकंठ रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
विज्ञापन




लालपुरा मंदिर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जाम से निपटने के लिए विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है। कांवड़ियों की सुगम आवाजाही के लिए रात तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। सरसईनावर के हजारी महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर 14 स्थानों पर बेरीकेडिंग लगाई गई है। कारों का प्रवेश वर्जित है और बाइकों को भी निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। एसडीएम ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन कर सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


सरसईनावर मंदिर के लिए यह रहेगी व्यवस्था
- औरेया, बिधूना, एरवाकटरा, छिबरामऊ, सौरिख व सकरावा की ओर से आने वाले श्रद्धालु ऊसराहार सरसई नावर मार्ग से मंदिर पहुंच सकेंगे। इस मार्ग पर पुलिस की निगरानी में बैरिकेडिंग की गई है तथा बाइकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है। बड़े वाहनों को बैरिकेडिंग स्थल पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किशनी, मैनपुरी, बेवर व कुसमरा से आने वाले श्रद्धालु इटावा बरेली मार्ग होते हुए खिदरपुर पुलिस चौकी से हजारी महादेव मंदिर के लिए निर्धारित रास्ते का उपयोग करें। इस मार्ग पर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इटावा, सैंफई, बरालोकपुर व चौपला क्षेत्र से आने वाले लोग कर्री की पुलिया से सरसई नावर मार्ग के जरिए मंदिर पहुंच सकेंगे।

नीलकंठ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बाइकें अस्तल पर ही रोक दी जाएंगी। यहां पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर तक जा सकेंगे।

- काजी पंप से ऑटो ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगे।

- नौरंगाबाद चौराहा ऑटो ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगे।

- राजागंज से ऑटो/ई- रिक्शा बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।

- रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा /साबितगंज की ओर ऑटो/ ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।

- गाड़ीपुरा चौराहा से ऑटो/ई-रिक्शा तहसील चौराहा / बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed