{"_id":"6189639d7f6b9e379055848f","slug":"vehicles-run-in-no-entry-city-jam-etawah-news-knp662809417","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो इंट्री में दौड़ते रहे बड़े वाहन, शहर जाम, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो इंट्री में दौड़ते रहे बड़े वाहन, शहर जाम, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन
बजाजा लाइन में नो एंट्री में घुसी कार जाम में फंसे लोग
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर में सोमवार को जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। नो एंट्री का पालन न होने से चार पहिया वाहनों के प्रवेश से दिनभर शहर की सड़कों पर लोग जाम से जूझते रहे। जाम में फंस कर लोग प्रशासन और यातायात पुलिस की व्यवस्था को कोसते नजर आए।
शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री लागू है। नो एंट्री में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित है, लेकिन शहर में नो एंट्री की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जहां एक ओर पहले से ही शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदार अतिक्रमण किए हुए हैं, वहीं चार पहिया वाहनों, ऑटो व ई-रिक्शा की वजह से जाम की स्थिति बन रही है।
सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गुरुतेग बहादुर पुल पर जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ा। शहर में दोपहर दो बजे के बाद स्कूल की बसों की एंट्री से पूरे शहर की सड़कें जाम हो गईं।
विज्ञापन
शहर में नौरंगाबाद चौराहा, कोतवाली चौराहा, राजागंज चौराहा, गाड़ीपुरा चौराहे सहित शहर के तमाम क्षेत्रों में स्कूली बसों से घंटे भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ये नजारा शहर में जगह-जगह देखने को मिला। पालिका चौराहे और कोतवाली चौराहे पर जाम खुलवाने में ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
नौरंगाबाद चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए, जिसकी वजह से नो एंट्री में चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, जिसकी वजह से शहर में जाम लोग दिनभर जाम में फंसे रहे।

गाड़ीपुरा में स्कूल की बस से लगा जाम- फोटो : ETAWAH