{"_id":"695aba1f05a1e10b3a0780d6","slug":"vehicle-crushed-the-bike-father-and-two-innocent-sons-died-etawah-news-c-216-1-etw1005-135850-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वाहन ने बाइक को रौंदा, पिता व दो मासूम बेटों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वाहन ने बाइक को रौंदा, पिता व दो मासूम बेटों की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद के ध्यानार्थ--
फोटो 36: हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम व लोगों की भीड़। स्रोत विभाग
-जसवंतनगर के जमुना बाग के पास रविवार शाम करीब सात बजे हादसा, नहीं लगाए थे हेलमेट
-फिरोजाबाद के रहने वाले थे, ससुराल में समारोह में शामिल होने जा रहे थे पिता व दोनों बेटे
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर थाना क्षेत्र के जमुना बाग के पास रविवार शाम करीब सात बजे वाहन ने बाइक सवार पिता और उनके दो मासूम बेटों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
मृतक की पहचान विनीत सिंह (40) निवासी कौरारी खेड़ा, थाना खनगढ़ा, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। वह अपने दो बेटों, मोहित (10) और निशांत (8) के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना सैफई के भिड़ऊआ गांव जा रहे थे, जहां सभी को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होना था। इस दौरान हाईवे पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर काफी दूर जा गिरे।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनीत सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे ने उनके घर के दो चिराग बुझा दिए, जिससे उनकी पत्नी और सात वर्षीय छोटे बेटे आयुष का जीवन अंधकारमय हो गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।