फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vehicle collision Two dead

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, मौत

Fri, 27 Feb 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 27 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
vehicle collision Two dead

इटावा-भरथना मार्ग पर हथनौली गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भरथना कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार की रात गश्ती पुलिस को हथनौली गांव के पास दो युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में मिले। पास ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। पुलिस ने घायलों के पास मिले मोबाइल फोन से उनके घरवालों को सूचित किया। इसके बाद इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस सेवा को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फोन से सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मरने वालों में से एक कटरा बलसिंह मोहल्ला निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र इतवारीलाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक की इटावा शहर में भरथना बस स्टैंड के सामने बैट्री की दुकान है। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे फोन आया था  कि वह अपने मिस्त्री जावेद (30) पुत्र भूरे निवासी मेवाती टोला के साथ भरथना में शादी समारोह में जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर मिले थे। ऐसा लगता है कि कोई वाहन इन्हें टक्कर मारकर भाग गया।

गुरुवार की सुबह पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। शहर के प्रमुख बैट्री विक्रेता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे।

अशोक की मौत से पूरा परिवार सदमे में
मृतक जावेद की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अशोक की मौत से उसका परिवार सदमे में है। कच्ची गृहस्थी और खुद कमाने वाला होने के कारण परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है।


मृतक अशोक के परिवार में चार बेटियां व दो बेटे हैं। बच्चों में बेटियां बड़ी हैं। परिजनों ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी नीतू 18 वर्ष की है। जबकि पूजा (16), कोमल (14), खुशी (12) वर्ष की है। हनी (10) व छोटू की उम्र करीब सात वर्ष बताई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed