फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vehicle collision killed the young man

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 04 Nov 2021 08:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the young man
आगरा-इटावा रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भावलपुर गांव पर 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-इटावा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। ग्राम निवासी सुधीर कुमार (30) अपनी मां सूरजमुखी के साथ दुकान से घर जा रहा था। आगरा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आगरा-इटावा रोड जाम लगा दिया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत करा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए इटावा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता पूरन सिंह ने बताया कि दोपहर के समय सुधीर कुमार अपनी मां सूरजमुखी के साथ के साथ घर पर जा रहा था। तभी आगरा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed