फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vegetable seller father and son die after hitting bike with tree

पेड़ से बाइक टकराने से सब्जी विक्रेता पिता और पुत्र की मौत

Wed, 13 May 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller father and son die after hitting bike with tree
फोटो संख्या 04: कुदरैल मार्ग पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक के समक्ष बिलखती महिला और एकत्रित ग्रामी? - फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 04: कुदरैल मार्ग पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक के समक्ष बिलखती महिला और एकत्रित ग्रामीण।
विज्ञापन

पेड़ से बाइक टकराने से सब्जी विक्रेता पिता और पुत्र की मौत
- इटावा की नई मंडी से बेचने के लिए सब्जी खरीदकर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊसराहार। कुदरैल मार्ग पर बुधवार सुबह पेड़ से बाइक के टकराने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। फल सब्जी विक्रेता दोनों लोग इटावा की नई मंडी से खरीदारी करके घर लौट रहे थे।
थाना क्षेत्र के पुरैला गांव निवासी रामबाबू सक्सेना (60) पुत्र श्रीकृष्ण दुकान पर फल सब्जी बेचा करते थे। बुधवार सुबह वह अपने बेटे बलराम (20) के साथ इटावा सब्जी मंडी से खरीदारी करके लौट रहे थे। कुदरैल गांव की सड़क पर प्राथमिक विद्यालय पुरैला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर जा रही थी। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एक साथ दो मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। पुरैला गांव के लालजी राठौर ने बताया कि मृतक परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। रामबाबू का बेटा बलराम खुर्जा की किसी फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन के चलते घर आ गया था और पिता के काम में हाथ बंटा रहा था। ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 711 लोग हो चुके गिरफ्तार
इटावा। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घूमते हुए अब तक कुल 711 लोग गिरफ्तार और 609800 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
25 मार्च से लॉकडाउन प्रभावी हुआ है। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की, बल्कि उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज किए हैं। तकरीबन 50 दिनों में सरकार के आदेश की अवहेलना पर आपदा प्रबंध व महामारी अधिनियमों के तहत 318 मुकदमे दर्ज हुए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कुल 711 लोग गिरफ्तार किए गए। 243 वाहन सीज हुए और 609800 रुपये जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed