{"_id":"6176eb26080fbc09cb185ea5","slug":"veer-gaatha-sunaane-ke-lie-saikil-se-nikale-etawah-news-knp6603501119","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर गाथा सुनाने के लिए साइकिल से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर गाथा सुनाने के लिए साइकिल से निकले
विज्ञापन
इटावा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत काशी हिंदू विवि राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में साइकिल यात्रियों का दल रविवार को इटावा पहुंची।
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 17 अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा 31 अक्तूबर को राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी। इटावा में साइकिल यात्रियों का स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया।
डीएम श्रुति सिंह ने अपने कार्यालय पर साइकिल यात्रियों को संबोधित किया और बधाई दी। साइकिल यात्रियों ने डीएम चौराहा और लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा किया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन बेटू ने यात्रियों को तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया। साइकिल यात्री स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए स्थलों का भी भ्रमण कर रहे और युवाओं में राष्ट्रीय जागरुकता गोष्ठी आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
साइकिल यात्री 31 अक्तूूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दिल्ली के कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा दल में डॉ. बाला लखेंद्र, नीतीश कुमार सुमन, सुभाष सिंह, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, तुषार मोहन, उपेंद्र कुमार, दिव्य प्रकाश पाठक, शुभम कुमार, नवनीत प्रताप सिंह, मनीष कुमार पांडे, सूर्यभान सिंह, मोनिश कुमार शाह, अमरेश कुमार और आशु कुमार शामिल हैं। साइकिल यात्री सोमवार को फिरोजाबाद के लिए प्रस्थान कर गए।