{"_id":"1eb3c3463657a98edc4b7f4d44ea8cb4","slug":"vasant-panchami-festival-was-celebrated-with-gaiety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी का पर्व जिले में परंपरागत आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ बच्चों का पट्टी पूजन भी किया गया। स्कूल और कालेजों में हवन-पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिन भर धूम रही।
श्रद्धालुओं ने भंडारा कर खिचड़ी का प्रसाद भी बांटा। इस बार वसंत पंचमी पर अबूझ महूर्त व अमृत योग होने के कारण लोगों ने इस शुभ दिन सुबह देवी सरस्वती का पूजन किया। अभिजित मुहूर्त में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:20 के बीच कई परिवारों में बच्चों का पट्टी पूजन कराया गया। पूजन से देवी सरस्वती की प्रतिमा को पीले वस्त धारण कराए गए।
इसके बाद पीले फूल, मीठे पीले चावल व पीला हलवा और पीला गुलाल अर्पित किया गया। वसंत पंचमी पर पीले रंग के महत्व को देखते हुए लोगों ने पीले वस्त्र भी धारण किए। वहीं शहर के स्कूलों में वसंतोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
देवी सरस्वती के पूजन के बाद हवन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वसंती पंचमी पर सुभाष इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश, रमेश चन्द्र राजपूत ने कहा देवी के ज्ञान को ज्यादा से ज्यादा बांटने चाहिए।
अध्यक्षता बाबू लक्षण स्वरूप अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रान्तीय मंत्री कृष्ण कुमार वर्मा ,मुख्य वक्ता प्रदीप भदौरिया, पूर्व विधायक जयवीर सिहं भदौरिया आदि मौजूद रहे। उधर जीजी कानवेंट पब्लिक स्कूल व ज्ञान स्थली एकेडमी में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन किया गया।
बच्चों ने सांस्क्र तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ज्ञानस्थली एकेडमी में प्रधानाचार्य डा.वेद प्रकाश शुक्लाने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं एवन कम्पटीशन जोन में संस्थान के डायरेक्टर डा. देवेंद्र सूर्यवंशी ने सरस्वती पूजन किया। शहीद सैनिक हनुमंतथप्पा को श्रद्धांजलिभी दी गई।