{"_id":"58b8665f4f1c1b164f8307fa","slug":"varanasi-and-lucknow-teams-won-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस व लखनऊ की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस व लखनऊ की टीमों ने जीते मैच
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मैच में गोल करने को जूझते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खेल निदेशालय के तत्वाधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई में चल रही ओपन आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में लखनऊ ने आगरा व दूसरे मैच में बनारस ने इलाहाबाद को पराजित किया।
विज्ञापन
गुुरुवार को पहला मैच लखनऊ व आगरा की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आगरा को 2-1 से पराजित किया। दूसरा मैच वाराणसी छात्रावास व एनसीआर रेलवे इलाहाबाद के मध्य खेला गया। इसमें इलाहाबाद की टीम की ओर से एकमात्र गोल शनि ने किया। जबकि वाराणसी छात्रावास की ओर से मनोज, विशाल व विष्णु ने 1-1 गोल करके अपनी टीम को 3-1 से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सैफई द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत एसके लहरी, क्रीड़ाधिकारी सैफ ई ने किया। दोनों मैचों के निर्णायक रेफ री रमेश जैसल, रजा उल्लाह, असगर अली, मो. इफ्तेखार, हाजी मनुवर, शरद जेसवाल, रशीद अहमद व आरिफ नजामी रहे। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर व राजेश गौड़, हेमचंद्र जोशी, मो. जियाउर्रहमान, सिद्धार्थ कृष्णा, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, रामेश्वर, अनिल चौधरी, संतोष कुमार, देवेंद्र पाल, राकेश भदौरिया, राजीव यादव, प्रेमदास गंगवार, रामकुमार पुष्पाकर, राम सुशील आदि रहे।
विज्ञापन