{"_id":"458f20399f244d9daa866d45a86c76a0","slug":"valentine-s-day-protests-by-the-bajrang-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने किया वेलेंटाइन डे का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने किया वेलेंटाइन डे का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। लोगों से भारतीय संस्कृति को अपनाने की अपील की। दल के जिला संयोजक दीपू ठाकुर ने कहा कि वेलेंटाइन डे विदेशी पर्व है। इसकी आड़ में कुछ लोग अश्लीलता फैलाने में लगे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। अपनी भारतीय संस्कृति में महिला शक्ति की पूजा होती है। गाय को भी माता का दर्जा दिया गया है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाना है। बहन बेटियों का सम्मान करना है। श्री ठाकुर ने कहा कि बजरंग दल ऐसे पर्व का सादगी के साथ विरोध करता रहेगा। विरोध करने वालों में माधव गौर, आकाश श्रीवास्तव, शिवम कुलश्रेष्ठ, आलोक भदौरिया, आशीष चौहान, आशू जैन, प्रतीक, कन्हैया चौबे, अंकित आदि शामिल रहे।