फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vaishali third place in the national judo competition

वैशाली को राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान

Sun, 15 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 15 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vaishali third place in the national judo competition
राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वैशाली को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
नारायण कालेज आफ  साइंस एंड आर्ट्स की वैशाली भदौरिया ने कूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने कालेज का बल्कि अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के निर्देशन में श्रीचंद डीसी स्कूल खंडाला (महाराष्ट्र) में छह से 12 मई तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नारायण कालेज की कक्षा 12 की छात्रा  वैशाली भदौरिया  ने तृतीय स्थान सुनिश्चित किया। कालेज ने वैशाली भदौरिया को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कालेज की प्रबंध समिति ने वार्षिक महोत्सव पर 3000 रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
विज्ञापन



इस जीत पर कालेज के मुख्य प्रशासक इंजी. अंकित तिवारी व कालेज प्रधानाचार्य प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने वैशाली को बधाई दी। उन्होंने रेनू गुप्ता को धन्यवाद दिया, जिनके मार्गदर्शन से यह संभव हो सका। कॉलेज प्रधानाचार्य  प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने वैशाली भदौरिया को बधाई दी।  कॉलेज की मुख्य सलाहकार डा. श्वेता तिवारी ने वैशाली भदौरिया का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed