फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vaccination in Maheva, Jaswantnagar and Etawah sluggish, clarification

जननी सुरक्षा योजना व टीकाकरण में सुधार लाएं

Sat, 16 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vaccination in Maheva, Jaswantnagar and Etawah sluggish, clarification
इटावा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने महेवा, जसवंतनगर व इटावा में टीकाकरण की स्थिति खराब होने पर स्पष्टीकरण मांगा। जननी सुरक्षा योजना को और अधिक क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करें। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण की प्रगति में सुधार लाए जाने, आशाओं को क्त्रिस्याशील रखने और संवाद स्थापित किये जाने, सास बहू सम्मेलन आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए। नई पहल किट का आशा के माध्यम से वितरण कराने, आशा एनएम के साथ प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठकें आयोजित करने, फाइलेरिया कार्यक्रम का माइक्त्रसे प्लान तैयार करने को कहा। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति में सुधार नहीं हो रहा है, उन पर विशेष ध्यान देकर सुधार लाएं अन्यथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। नियमित टीकाकरण में महेवा, जसवंतनगर व इटावा की प्रगति काफी खराब पाए जाने पर संबंधित का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर., प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डा. अशोक जाटव, डा. श्रीनिवास यादव, डा. संदीप कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed