फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   uproar,etawah news,villegers,over getting,less ration

कोटेदार के कम राशन देने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Sun, 20 Jun 2021 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
uproar,etawah news,villegers,over getting,less ration
इटावा। ग्राम पंचायत सराय मलपुरा के लोगों ने प्रति यूनिट एक से लेकर डेढ़ किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस और ग्राम प्रधान ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार करीब सात महीने से कम राशन दे रहा है। अधिकारियों से शिकयत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को भी कम राशन दिया गया।
विज्ञापन

इस पर उपभोक्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि कोटेदार से पूरा राशन देने के लिए कहा लेकिन वह राजी नहीं हुआ। उसने दुकान बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के कहने पर भी कोटेदार ने दुकान नहीं खोली। ग्रामीणों ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। गांव के अरुण कुमार ने बताया कि प्रति यूनिट पांच किलो ग्राम राशन मिलना चाहिए, लेकिन कोटेदार साढ़े तीन किलोग्राम ही देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed