फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UPDA stopped the container by installing two trucks, recovered 34 cattle

Etawah News: दो ट्रक लगाकर यूपीडा ने रोका कंटेनर, 34 गोवंश बरामद

Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
UPDA stopped the container by installing two trucks, recovered 34 cattle
ताखा। कन्नौज के सौरिख में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल बैरियर तोड़कर भागे कंटेनर को 70 किलोमीटर दौड़ाकर ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ गांव के पास दो ट्रक सामने लगाकर रोक लिया। चालक रुकने के बाद बीच का बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच यूपीडा के सिपाही ने चलते कंटेनर पर कूदकर उसे दबोच लिया। यूपीडा ने ऊसराहार पुलिस को चालक और क्लीनर को सौंप दिया है। थाना पुलिस देर रात तक जांच में जुटी रही।
विज्ञापन



लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक ट्रक कन्नौज जिले के सौरिख से लखनऊ जाने वाली लेन पर चढ़ा था। टोल पर कंटेनर बैरियर तोड़कर निकल गया। इस पर टोल कर्मचारियों ने सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह को सूचना दी। उन्होंने यूपीडा की पांच गाड़ियों के साथ कंटेनर का पीछा किया। कंटेनर 20 किलोमीटर लगभग लखनऊ की ओर भागा और उसके बाद वह आपातकालीन कट से होकर आगरा वाली लेन पर दौड़ने लगा। करीब 50 किलोमीटर इस लेन पर यूपीडा की गाड़ियों ने पीछा किया। कंटेनर चालक के न रुकने पर सुरक्षा अधिकारी ने ऊसराहार क्षेत्र में तैनात साथियों को सूचना दी और उन्हें एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक बीच में खड़े करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किलोमीटर संख्या 124 पर खरगुआ गांव के पास दो ट्रक सामने खड़े देखकर चालक ने कंटेनर को डिवाइडर पार कराने के लिए चढ़ा दिया। इस बीच यूपीडा सिपाही अरविंद कुमार कार से सीधे कंटेनर के केबिन में कूद पड़ा। इसके बाद कंटेनर को रुकवाया जा सका। यूपीडा के अधिकारियों ने कंटेनर खुलवाकर देखा तो उसमें 34 गोवंश मिले। इनमें से दो मृत अवस्था में थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कंटेनर चालक दिलशाद और क्लीनर सैफ निवासी पोखराज, कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि टोल तोड़कर भागते हुए कंटेनर को एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही यूपी 112 पुलिस ने भी पीछा करना शुरू कर दिया था, लेकिन करीब 10 किलोमीटर आगे आने के बाद यूपी 112 पुलिस वहीं रुक गई। इसके बाद सीधे पुलिस ऊसराहार में सूचना पर आई।


थाना पुलिस देर रात पूछताछ में लगी थी। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास तलाशने के लिए भी कौशांबी पुलिस से ऊसराहार पुलिस ने संपर्क किया है। प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में बड़ा नेटवर्क शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। गोवंश बिहार ले जाने की बात आरोपियों ने बताई है। ऐसे में बिहार तक के नेटवर्क की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है बड़ा नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। एसओ विवेक कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ करके जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed